दिल्ली में भारी बारिश: एयरपोर्ट से 15 उड़ानें डायवर्ट, सड़कों पर लगा लंबा जाम

दिल्ली में हो रही तेज बारिश की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट से 15 उड़ानों को दूसरे शहरों के लिए मोड़ना पड़ा है, जिनमें 3 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स भी शामिल हैं। इन उड़ानों में से 12 को जयपुर, 2 को चंडीगढ़ और 1 को लखनऊ भेजा गया है। खराब मौसम के चलते दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है और ट्रैफिक भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बारिश का असर सदर बाज़ार, संगम विहार और बुराड़ी जैसे इलाकों में भी साफ देखा जा सकता है।

by shortkt.com
4 hours ago
दिल्ली में भारी बारिश: एयरपोर्ट से 15 उड़ानें डायवर्ट, सड़कों पर लगा लंबा जाम | ShortKT