दिल्ली में बारिश की कमी, यूपी-बिहार में भारी बरसात; जानें इसके पीछे की वजह
इस सीजन दिल्ली में अब तक काफी कम बारिश दर्ज की गई है, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश और बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी है। इसके पीछे मुख्य कारण मॉनसून ट्रफ की स्थिति है। जब यह ट्रफ यूपी और बिहार के ऊपर या उसके आसपास से गुजरती है, तो वहां बारिश की तीव्रता बढ़ जाती है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी से भरी हवाओं के करीब होने की वजह से दिल्ली की तुलना में यूपी और बिहार में अधिक वर्षा हो रही है।