दिल्ली में पीट-पीटकर मारे गए मणिपुर के म्यूजिशियन चोंगथम विक्रम सिंह कौन थे?
देश की राजधानी दिल्ली में मणिपुर के 54 वर्षीय संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। वह पिछले लगभग 17 सालों से दिल्ली में एक संगीत शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। उनकी 86 वर्षीय मां, चोंगथम ओंगबी कमला देवी, मणिपुरी शास्त्रीय और आधुनिक संगीत की एक जानी-मानी गायिका हैं। इसके अलावा, विक्रम भारत की पहली बाफ्टा पुरस्कार विजेता फिल्म 'बोंग' की निर्देशिका लक्ष्मीप्रिया देवी के कजिन थे।