दिल्ली में नशे में धुत युवक ने मर्सिडीज़ से बुजुर्ग महिला को रौंदा, हुई मौत
दिल्ली में शनिवार को शराब के नशे में मर्सिडीज़ चला रहे एक युवक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस दौरान उसने सुबह की सैर (मॉर्निंग वॉक) पर निकलीं 70 साल की एक बुजुर्ग महिला को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस को आरोपी की गाड़ी से बियर की केन मिली हैं। खबरों के मुताबिक, आरोपी युवक के पिता हरियाणा पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।