रविवार की सुबह 4:14 बजे दिल्ली के उत्तरी हिस्से में 2.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र ज़मीन से 8 किलोमीटर नीचे स्थित था। झटकों की गहराई कम होने की वजह से कुछ क्षेत्रों में कंपन महसूस हुआ, लेकिन तीव्रता कम रहने के कारण किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।