दिल्ली में जल्द शुरू होगी गोल्डन लाइन मेट्रो, एयरोसिटी से तुगलकाबाद के बीच बनेंगे 15 स्टेशन
दिल्ली एयरोसिटी और तुगलकाबाद को जोड़ने वाला 23.6 किलोमीटर लंबा गोल्डन लाइन मेट्रो कॉरिडोर इस वर्ष के अंत तक चरणों में शुरू किया जा सकता है। इस नए रूट पर कुल 15 स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इस कॉरिडोर के शुरू होने के बाद दक्षिण दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में आवाजाही आसान हो जाएगी और सड़कों पर वाहनों का जाम भी कम होने की संभावना है।