दिल्ली मास्टर प्लान 2047: '24 घंटे सक्रिय शहर' का प्रस्ताव, मेट्रो सेवा भी चौबीसों घंटे चलेगी
दिल्ली के मास्टर प्लान 2047 के तहत '24-घंटे चलने वाले शहर' का कॉन्सेप्ट पेश किया गया है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जानकारी दी कि इन इलाकों में मेट्रो जैसी परिवहन सेवाएं भी 24x7 उपलब्ध कराने की योजना है। इस दस्तावेज़ के मुताबिक, इस पहल का मुख्य मकसद शहर में नाइटलाइफ को बढ़ावा देना और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति देना है।