दिल्ली: भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जन, एडवाइजरी जारी
दिल्ली पुलिस ने हौज खास में आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के मद्देनजर आज दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के अनुसार, धार्मिक जुलूस को बिना किसी बाधा के निकालने के लिए आईआईटी फ्लाईओवर (आउटर रिंग रोड) से एम्स फ्लाईओवर लूप (रिंग रोड) तक अरविंदो मार्ग के दोनों तरफ के रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा।