दिल्ली: बीते 5 सालों में जुलाई की सबसे गर्म रात रही शुक्रवार
शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 31°C रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले पांच वर्षों में जुलाई महीने की सबसे गर्म रात साबित हुई। इससे पहले, 1 जुलाई 2021 को शहर में न्यूनतम तापमान 31.7°C दर्ज किया गया था। वहीं, मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार और रविवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। इस दौरान हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।