दिल्ली: फर्टिलिटी जांच के दौरान विवाहित पुरुष के शरीर में मिले महिला प्रजनन अंग

दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित एक अस्पताल में जब एक 26 वर्षीय विवाहित व्यक्ति ने अपनी फर्टिलिटी की जांच कराई, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। डॉक्टरों ने बताया कि उस व्यक्ति के शरीर में महिलाओं के प्रजनन अंग मौजूद थे। जांच के दौरान उसका स्पर्म काउंट शून्य पाया गया, जिसके बाद एमआरआई करने पर पेल्विक हिस्से में गर्भाशय और दो फैलोपियन ट्यूब जैसी संरचनाएं दिखाई दीं। डॉक्टरों के मुताबिक, उसके दोनों अंडकोष पेट के भीतर स्थित थे। बाद में लैप्रोस्कोपी प्रक्रिया के जरिए उसके गर्भाशय और अंडकोष को शरीर से बाहर निकाल दिया गया।

by shortkt.com
3 hours ago
दिल्ली: फर्टिलिटी जांच के दौरान विवाहित पुरुष के शरीर में मिले महिला प्रजनन अंग | ShortKT