दिल्ली: प्ले स्कूल में 3 साल के बच्चे की पिटाई, कान के पर्दे हुए प्रभावित
दिल्ली के ज़ाफराबाद इलाके के एक प्ले स्कूल में 3 साल के बच्चे के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे के पिता के मुताबिक, डॉक्टर ने जब जांच की तो वे हैरान रह गए और बताया कि बच्चे के दोनों कानों के पर्दे सूज गए हैं। इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन और एक टीचर के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।