दिल्ली प्रीमियर लीग: बल्लेबाज का शॉट सीधे अंपायर के चेहरे पर लगा, ICU में भर्ती
दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) के एक मुकाबले के दौरान बल्लेबाज लक्ष्य थरेजा का एक जोरदार स्ट्रेट ड्राइव अंपायर धर्मेश भारद्वाज के चेहरे के दाहिनी ओर जा लगा। यह हादसा अरुण जेटली स्टेडियम में ईस्ट दिल्ली राइडर्स और न्यू दिल्ली टाइगर्स के बीच खेले जा रहे मैच के 18वें ओवर में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, चोट लगने के बाद अंपायर भारद्वाज को अस्पताल के ICU में भर्ती करना पड़ा है।