दिल्ली पीजी हादसे में मालिक गिरफ्तार, भिवाड़ी से पकड़े जाने के बाद सामने आई तस्वीर
दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए पीजी हादसे के आरोपी मालिक हरिराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी को भिवाड़ी से पकड़ा गया है और मामले में कानूनी प्रक्रिया चल रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी की पहली फोटो भी जारी की गई है। गौरतलब है कि रविवार दोपहर को हुई इस दुखद घटना में कम से कम 7 लोगों की जान चली गई थी।