दिल्ली पीजी हादसे में गई भाई की जान, चार बहनों ने निभाई अंतिम संस्कार की रस्म

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पीजी बिल्डिंग ढहने के कारण औरैया, उत्तर प्रदेश के रहने वाले पवन की जान चली गई। महज 10 दिन पहले ही उसकी चार बहनों ने उसकी कलाई पर राखी सजाकर उसकी लंबी उम्र की प्रार्थना की थी। भाई के निधन के बाद, उन बहनों ने पुरानी परंपराओं को दरकिनार करते हुए उसकी अर्थी को कंधा दिया और एक बहन ने ही उसे मुखाग्नि दी।

by shortkt.com
4 hours ago
दिल्ली पीजी हादसे में गई भाई की जान, चार बहनों ने निभाई अंतिम संस्कार की रस्म | ShortKT