दिल्ली पीजी बिल्डिंग हादसा: मालिक के बाद पत्नी और बेटा भी गिरफ्तार
दिल्ली के सत्य निकेतन में हुई घटना के मामले में पुलिस ने पीजी बिल्डिंग के मालिक हरिराम की पत्नी उर्मिला और उनके बेटे महेश को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि बिजली का कनेक्शन हरिराम के नाम पर दर्ज था, जबकि महेश बिल्डिंग के प्रबंधन का कामकाज देख रहे थे। वहीं, आधिकारिक दस्तावेजों के मुताबिक यह प्रॉपर्टी उर्मिला के नाम पर है।