दिल्ली: पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर से हटाया गया अवैध निर्माण
नई दिल्ली में स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर किए गए अवैध कब्जों और अनधिकृत निर्माणों को बुलडोज़र की मदद से ध्वस्त कर दिया गया है। ये निर्माण पाकिस्तान मिशन के वीज़ा विभाग के नज़दीक तय सीमा रेखा के बाहर बने हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार्रवाई इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के बाहर से पाकिस्तान द्वारा पार्किंग पोल और बैरिकेड्स हटाए जाने के कुछ दिनों बाद की गई है।