दिल्ली: नेपाल के जरिए भारत में घुसा पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 15 अगस्त को एक पाकिस्तानी शख्स को पकड़ा है जो बिना वैध दस्तावेजों के दिल्ली में रह रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुआ था और यहां एक रेस्टोरेंट में रसोइए के तौर पर काम कर रहा था। आरोपी की मां मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली थीं, लेकिन एक पाकिस्तानी व्यक्ति से शादी करने के बाद उन्होंने पाकिस्तान की नागरिकता अपना ली थी।

by shortkt.com
4 hours ago
दिल्ली: नेपाल के जरिए भारत में घुसा पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार | ShortKT