दिल्ली: नाले में गिरे तीन स्कूली बच्चों को स्थानीय लोगों ने तत्परता से बचाया
दिल्ली के जगतपुर इलाके में गुरुवार को तीन स्कूली बच्चे एक नाले में गिर गए, जिन्हें वहां मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दरअसल, सड़क पर बारिश का पानी जमा होने के कारण बच्चे नाले का अंदाजा नहीं लगा पाए और उसमें गिर गए। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। स्थानीय निवासियों की मांग है कि ऐसे संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग की जानी चाहिए और चेतावनी बोर्ड लगाए जाने चाहिए।