दिल्ली दंगों के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की ज़मानत याचिका फिर खारिज
दिल्ली की एक अदालत ने साल 2020 के दंगों के आरोपी शरजील इमाम और उमर खालिद की ज़मानत की ताजा याचिकाओं को नामंजूर कर दिया है। इससे पहले जनवरी में सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत न मिलने के बाद, उन्होंने फिर से ज़मानत के लिए आवेदन किया था। ये दोनों आरोपी इस केस के सिलसिले में करीब 6 वर्षों से जेल में बंद हैं।