दिल्ली: तीसरी मंजिल से गिरकर नवविवाहिता की मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके में स्थित एनडीएमसी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में 28 वर्षीय आकृति की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। आकृति एक सेल्स एग्जीक्यूटिव थी और उसकी शादी को अभी महज ढाई महीने ही हुए थे। मृतका के परिवार वालों ने आत्महत्या की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने आकृति के पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर घरेलू हिंसा और उसकी हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

by shortkt.com
4 hours ago
दिल्ली: तीसरी मंजिल से गिरकर नवविवाहिता की मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप | ShortKT