दिल्ली: तिलक नगर में 21 साल की मॉडल की घर में हत्या, जिम ट्रेनर पर लगा आरोप
दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बुधवार शाम 21 साल की छात्रा और पार्ट-टाइम मॉडल मुस्कान की उनके घर में घुसकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पीड़िता के एक दोस्त ने बताया कि इमरान नाम का एक जिम ट्रेनर काफी समय से मुस्कान का पीछा कर रहा था और उसे शाम के वक्त घर के अंदर जाते हुए देखा गया था। फिलहाल पुलिस आरोपी जिम ट्रेनर की सरगर्मी से तलाश कर रही है।