दिल्ली: ढही इमारत के मलबे में फंसे व्यक्ति को रेस्क्यू टीम ने दिया भरोसा, कहा- 'घबराइए मत, बाहर निकाल लेंगे'

बुधवार को दिल्ली के रोहिणी इलाके में तेज बारिश के चलते एक चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिर गई। इस हादसे के बाद मलबे में फंसे एक व्यक्ति को बाहर निकालने के दौरान का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बचाव कार्य में जुटे एक कर्मी को उस व्यक्ति को ढांढस बंधाते हुए सुना जा सकता है, जो कह रहे हैं, 'आप चिंता मत करिए, आपको बचा लेंगे।' वीडियो में एक जगह मलबे के नीचे दबा वह शख्स अपना हाथ हिलाकर संकेत देता हुआ भी दिखाई दे रहा है।

by shortkt.com
4 hours ago
दिल्ली: ढही इमारत के मलबे में फंसे व्यक्ति को रेस्क्यू टीम ने दिया भरोसा, कहा- 'घबराइए मत, बाहर निकाल लेंगे' | ShortKT