दिल्ली: टिकरी कलां CNG स्टेशन धमाके में मरने वालों की संख्या 3 हुई
दिल्ली के टिकरी कलां स्थित एक CNG स्टेशन पर बुधवार को ट्रक में हुए सिलिंडर विस्फोट के मामले में मरने वालों की तादाद 3 तक पहुंच गई है। पुलिस के अनुसार, जान गंवाने वाले तीनों व्यक्ति फ्यूल स्टेशन पर काम करते थे। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रक में CNG भरी जा रही थी। इस घटना में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं।