दिल्ली: चलती कार में लड़की से रेप का प्रयास, आरोपी ने दी धमकी

दिल्ली में एक युवक ने चलती गाड़ी में एक युवती के साथ बलात्कार का प्रयास किया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। पीड़िता ने जो वीडियो रिकॉर्ड किया है, उसमें आरोपी व्यक्ति यह कहते हुए सुनाई दे रहा है, "बस 2 मिनट लगेंगे...चुप हो जाओ वर्ना बदनाम कर दूंगा।" खबरों के अनुसार, आरोपी और पीड़ित लड़की एक-दूसरे को जानते थे। आरोपी ने युवती को मोमोज़ खिलाने का लालच देकर अपनी कार में बिठाया था।

by shortkt.com
22 hours ago
दिल्ली: चलती कार में लड़की से रेप का प्रयास, आरोपी ने दी धमकी | ShortKT