दिल्ली: खुले नाले में गिरे 15 साल के किशोर का एक दिन बाद भी नहीं चला पता
दिल्ली के जसोला गांव में शनिवार को मिथुन नाम का 15 साल का लड़का एक खुले नाले में गिर गया। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका है। जानकारी के मुताबिक, वह कटी हुई पतंग पकड़ने की कोशिश में नाले में जा गिरा था। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस जगह पर पहले भी कई बार ऐसी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।