दिल्ली के हनुमान मंदिर में घुटनों के बल पहुंचा मुस्लिम युवक, वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय
दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित ऐतिहासिक हनुमान मंदिर का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी देखा जा रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति, जिसे मुस्लिम बताया जा रहा है, घुटनों के बल चलकर मंदिर पहुंचता हुआ नजर आ रहा है। उसके हाथों में जलता हुआ दीया है। वीडियो में वह घुटनों के सहारे ही मंदिर की सीढ़ियां चढ़ता है और अंदर जाकर दीया अर्पित करता है, जिसके बाद उसे प्रसाद भी मिलता है। सोशल मीडिया पर लोग इसे धर्म की सीमाओं से परे आस्था की मिसाल बता रहे हैं।