दिल्ली के स्टार्टअप फाउंडर ने शनिवार को काम न करने की शर्त रखने वाले जेन-ज़ी को दी जॉब

दिल्ली स्थित एक स्टार्टअप के संस्थापक अभिषेक अग्रवाल ने खुलासा किया कि उन्होंने एक 25 वर्षीय जेन-ज़ी उम्मीदवार को नौकरी दी है, जिसने शनिवार को काम करने से साफ इनकार कर दिया था। अग्रवाल के अनुसार, जब उन्होंने युवक से पूछा कि क्या यह आलस नहीं है, तो उसने जवाब दिया, 'सर, ऑफिस के अलावा भी मेरी अपनी एक निजी जिंदगी है। मैं हर शनिवार क्रिकेट खेलता हूं, गिटार बजाता हूं और मुझे अपने परिवार के साथ भी समय बिताना होता है।'

by shortkt.com
3 hours ago
दिल्ली के स्टार्टअप फाउंडर ने शनिवार को काम न करने की शर्त रखने वाले जेन-ज़ी को दी जॉब | ShortKT