दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बदलेगा मिड-डे मील का मेन्यू, अब बच्चों को मिलेगी इडली-सांभर

दिल्ली के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पीएम-पोषण योजना के अंतर्गत जल्द ही इडली-सांभर परोसा जाएगा। इसके लिए 6 दिनों का नया मेन्यू तैयार किया गया है। पहले दिन बच्चों को चने की ग्रेवी के साथ पूरी और मैश की हुई सब्जी मिलेगी। दूसरे दिन इडली-सांभर, तीसरे दिन छोले-चावल के साथ मैश सब्जियां और चौथे दिन छोले-पूरी व मैश सब्जियां दी जाएंगी। हफ्ते के पांचवें दिन दाल-चावल और छठे दिन कढ़ी-चावल परोसे जाएंगे।

by shortkt.com
3 hours ago
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बदलेगा मिड-डे मील का मेन्यू, अब बच्चों को मिलेगी इडली-सांभर | ShortKT