दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में बायोमेट्रिक मशीनों की होगी सीसीटीवी से निगरानी, पानी डालकर खराब करने का शक

दिल्ली सरकार के दफ्तरों में लगी बायोमेट्रिक हाजिरी मशीनों की अब सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी। यह फैसला तब लिया गया जब अप्रैल में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया और कई कर्मचारी अपनी सीट से नदारद पाए गए। इस दौरान बायोमेट्रिक मशीनों में तकनीकी खराबी की बात भी सामने आई। जांच में मशीनों के भीतर पानी पाया गया, जबकि वहां आसपास कोई पानी की पाइपलाइन नहीं है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि इन मशीनों को जानबूझकर पानी डालकर खराब किया गया है।

by shortkt.com
3 hours ago
दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में बायोमेट्रिक मशीनों की होगी सीसीटीवी से निगरानी, पानी डालकर खराब करने का शक | ShortKT