दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने दिल्ली-2047 के मास्टर प्लान पर अपनी मुहर लगा दी है। अब इस प्लान को अंतिम स्वीकृति और नोटिफिकेशन जारी करने के लिए हाउसिंग और अर्बन अफेयर्स मिनिस्ट्री के पास भेजा जाएगा। इस योजना को तैयार करने में MCD, NDMC, दिल्ली जल बोर्ड, DMRC, NCRTC और रेजिडेंट्स वेलफेयर असोसिएशन के साथ चर्चा की गई थी। पांच साल के लंबे इंतजार के बाद इस प्लान को यह मंजूरी हासिल हुई है।