दिल्ली के पास अपना घर पाने का मौका: GDA ₹20 लाख में दे रहा फ्लैट
गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) अपनी 'इंद्रप्रस्थ योजना' के अंतर्गत दिल्ली से केवल 5 किलोमीटर की दूरी पर 1BHK और 2BHK फ्लैट पेश कर रहा है। इन फ्लैटों की कीमत ₹20 लाख से लेकर ₹28.10 लाख के बीच है। बुकिंग 'पहले आओ, पहले पाओ' की नीति पर आधारित है, जिसके लिए शुरुआती राशि ₹2.01 लाख तय की गई है। बाकी बची 80% रकम को आप 7 साल की आसान किस्तों में चुका सकते हैं।