दिल्ली के निजी स्कूलों को फीस बढ़ाने के लिए 18 मानकों का पालन करना होगा
दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने स्पष्ट किया है कि अब निजी स्कूलों को फीस में किसी भी तरह की बढ़ोतरी करने के लिए 18 तय मानकों के जरिए उसे सही साबित करना होगा। साथ ही, स्कूलों को अभिभावकों को यह भरोसा दिलाना होगा कि बढ़ाई गई फीस पूरी तरह से तर्कसंगत है। इसके अलावा, स्कूलों को 15 जुलाई तक फीस रेगुलेशन कमेटियां बनानी होंगी, जिसमें 5 अभिभावकों को बतौर प्रतिनिधि शामिल करना अनिवार्य होगा।