दिल्ली के ज्योतिषी की सालाना ₹2.5 करोड़ की कमाई का दावा, सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा
नीतू खंडेलवाल नाम की एक X यूज़र ने दावा किया है कि दिल्ली का एक ज्योतिषी लोगों की समस्याओं का समाधान बताकर हर साल ₹2.5 करोड़ की कमाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि वह ज्योतिषी 30-30 मिनट के तीन सेशन करता है और इसके लिए सालाना ₹25,000 की फीस लेता है। नीतू के अनुसार, उनके एक रिश्तेदार ने भी वहां रजिस्ट्रेशन करवाया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल करीब 1,000 लोग उस ज्योतिषी से जुड़े हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।