दिल्ली की तिहाड़ जेल में अमेरिकी कैदी की 50 दिनों से भूख हड़ताल, खाने को लेकर है नाराजगी

दिल्ली की तिहाड़ जेल में आतंकी साजिश के मामले में कैद अमेरिकी नागरिक मैथ्यू ऐरन वैन डाइक पिछले 50 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। उनके वकील का कहना है कि डाइक को अमेरिकी भोजन चाहिए, क्योंकि उन्हें जेल में परोसा जाने वाला मसालेदार और तला-भुना खाना खाने में दिक्कत हो रही है। वकील के मुताबिक, इस दौरान डाइक ने केवल सोया मिल्क जैसे तरल पदार्थों का ही सेवन किया है।

by shortkt.com
5 hours ago
दिल्ली की तिहाड़ जेल में अमेरिकी कैदी की 50 दिनों से भूख हड़ताल, खाने को लेकर है नाराजगी | ShortKT