दिल्ली: ओखला में ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से एक की मौत, चार घायल
बुधवार की सुबह दिल्ली के ओखला फेज-1 स्थित एक कम्युनिटी सेंटर के नजदीक बने गोदाम में ऑक्सीजन सिलिंडर में जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही जान चली गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस को घटनास्थल पर एक ट्रक मिला है, जिसमें कमर्शियल ऑक्सीजन सिलिंडर लदे हुए थे।