दिल्ली एम्स: 14 साल से सर्जरी का इंतज़ार कर रही किशोरी की मौत पर पिता का दर्द
दिल्ली एम्स में इलाज के लिए 14 साल तक लंबी प्रतीक्षा करने वाली 16 वर्षीय लड़की की मृत्यु हो गई है। इस मामले पर लड़की के पिता ने आरोप लगाया, "पीएमओ में शिकायत दर्ज कराने के बाद मुझे सर्जरी के लिए कॉल आया था, लेकिन मुझसे कहा गया कि शिकायत वापस ले लूं, वरना ऑपरेशन नहीं किया जाएगा।" उन्होंने आगे सवाल उठाया कि यदि 2015, 2016 या 2017 में सर्जरी संभव थी, तो अस्पताल प्रशासन ने तब ऐसा क्यों नहीं किया? उन्होंने इस मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।