दिल्ली: उस्मानपुर में मकान की छत ढही, पति-पत्नी की जान गई
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर क्षेत्र में रविवार की रात एक घर की छत अचानक ढह गई, जिससे वहां रह रहे पति-पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में एक बच्चा सुरक्षित बच गया है। मृतक दंपति इस घर में किराएदार के तौर पर रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, छत गिरने की असल वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।