दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' OTT से क्यों हटाई गई? सामने आई असली वजह
न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाए जाने के पीछे की वजह स्पष्ट की है। अधिकारियों ने फिल्म की गहन जांच के बाद यह आशंका जताई थी कि इसके कुछ दृश्यों का इस्तेमाल भारत-विरोधी ताकतों द्वारा गलत तरीके से किया जा सकता है। बता दें कि यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित है।