दांतों से कार खींचकर कांवड़ ले जा रहे शिव भक्त का वीडियो वायरल
यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले नरेंद्र जाट की कांवड़ यात्रा इन दिनों काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। वह हरिद्वार से 11 लीटर गंगाजल और शिव जी की मूर्ति लेकर अपने दांतों से कार खींचते हुए गांव की ओर बढ़ रहे हैं। इस दौरान रास्ते में लोग उनका जोरदार स्वागत कर रहे हैं और उन पर फूल बरसा रहे हैं। उनकी इस अनोखी शिवभक्ति के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।