दलीप ट्रॉफी फाइनल में जगह न मिलने पर करुण नायर ने साउथ ज़ोन पर साधा निशाना
कर्नाटक के क्रिकेटर करुण नायर ने दलीप ट्रॉफी-2026 के फाइनल मुकाबले में ईस्ट ज़ोन के सामने प्लेइंग इलेवन का हिस्सा न बनाए जाने पर साउथ ज़ोन की टीम पर कटाक्ष किया है। नायर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट को रीपोस्ट किया, जिसमें उनके बाहर होने के फैसले को 'समझ से परे' बताया गया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नायर ने हंसने वाले इमोजी के साथ लिखा, 'समझ से परे कहना तो बहुत छोटी बात होगी।'