दरभंगा: बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की गई जान

दरभंगा के फेकला थाना इलाके में शुक्रवार की रात एक तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर बिजली के पोल से जा टकराई। इस भीषण हादसे में 20 वर्षीय सुंदर सदा और 21 वर्षीय अजय सदा बुरी तरह जख्मी हो गए। डीएमसीएच ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत करार दिया। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है और घटना की वजहों की जांच की जा रही है।

by shortkt.com
2 days ago
दरभंगा: बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की गई जान | ShortKT