दक्षिण कोरियाई बाजार में भारी गिरावट: सैमसंग और SK हाइनिक्स के शेयर 9% गिरे, Kospi 7% टूटा
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षेत्र के ऊंचे मूल्यांकन को लेकर उपजी चिंताओं के कारण दक्षिण कोरियाई शेयर बाजार में जबरदस्त बिकवाली देखी गई। Kospi इंडेक्स में 7% से ज्यादा की गिरावट आई, वहीं सैमसंग और SK हाइनिक्स के स्टॉक्स 9% तक लुढ़क गए। चिप सेक्टर में मुनाफावसूली और AI में निवेश की गति को लेकर पैदा हुए संदेह के चलते पूरे एशियाई बाजारों पर इसका नकारात्मक असर पड़ा है।