दक्षिणी ईरान में शादी समारोह पर अमेरिकी हवाई हमला, 5 की मौत और 50 से ज्यादा घायल
मंगलवार रात अमेरिकी सेना ने ईरान में कई जगहों पर बमबारी की, जिसमें दक्षिणी ईरान का एक शादी का घर भी निशाना बना। इस हमले में एक बच्चे सहित 5 लोगों की जान चली गई है, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। ईरान की ओर से जारी किए गए वीडियो में शादी वाले स्थान पर हुई भारी तबाही को देखा जा सकता है।