थाईलैंड: 11 साल के बच्चे ने पिकअप वैन से 10 बौद्ध भिक्षुओं को कुचला
थाईलैंड में एक 11 साल के बच्चे द्वारा चलाई जा रही पिकअप वैन ने सड़क पर जा रहे बौद्ध भिक्षुओं को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 10 भिक्षुओं की जान चली गई और कई लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस के अनुसार, कुल 35 भिक्षु और 5 श्रद्धालु एक धार्मिक यात्रा पर थे। बच्चा अपने माता-पिता की गाड़ी बिना पूछे लेकर सड़क पर निकल आया था।