थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में असम की रायरूप ने जीता सिल्वर मेडल
असम के गोलपाड़ा जिले के मेजिंगपारा गांव की रहने वाली रायरूप खाखलारी ने थाईलैंड में 31 जुलाई से 2 अगस्त के बीच हुई 9वीं हीरोज़ ताइक्वांडो इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2026 में रजत पदक अपने नाम किया है। खेल के लिए पर्याप्त संसाधन न होने के बावजूद उनकी इस कामयाबी की हर तरफ तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग इसे देश के लिए गौरव की बात बता रहे हैं।