त्योहारी सीजन में मिठाइयां होंगी 15% तक महंगी, चीनी और दूध की कीमतों में उछाल
CNBC TV18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार त्योहारों के दौरान मिठाइयों के दाम 10 से 15 फीसदी तक बढ़ सकते हैं। इसकी मुख्य वजह चीनी और दूध जैसी जरूरी चीजों की लागत में हुई बढ़ोतरी है। चीनी के भाव में 35 फीसदी से अधिक का इजाफा देखा गया है, जिसके चलते महाराष्ट्र में इसका खुदरा मूल्य ₹65 प्रति किलो के स्तर को पार कर गया है। वहीं, मुंबई में दूध की कीमतों में भी ₹9 प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।