त्योहारी सीजन में ई-कॉमर्स के लिए चुनौती, क्विक कॉमर्स का दबदबा बढ़ा

इस बार फेस्टिव सीजन के दौरान ई-कॉमर्स बिक्री में 25 से 29 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ इसके ₹1.50 से ₹1.55 लाख करोड़ तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि, क्विक-कॉमर्स तेजी से बाजार में अपनी जगह बना रहा है। इंस्टेंट डिलीवरी की बढ़ती लोकप्रियता के कारण अब क्विक-कॉमर्स का विस्तार किराना सामान से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, पर्सनल-केयर और गिफ्टिंग तक हो गया है। उम्मीद है कि इस क्षेत्र से करीब ₹24,000 करोड़ की बिक्री होगी, जो कुल त्योहारी खर्च का लगभग 16 फीसदी हिस्सा होगा।

by shortkt.com
5 hours ago
त्योहारी सीजन में ई-कॉमर्स के लिए चुनौती, क्विक कॉमर्स का दबदबा बढ़ा | ShortKT