तेहरान में ट्रंप और उनके परिवार की तस्वीरों वाला 'खून का बदला खून' होर्डिंग लगा

ईरान की राजधानी तेहरान में एक नया होर्डिंग लगाया गया है। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उनके बच्चों की तस्वीरें अमेरिकी झंडे से ढके ताबूतों के ऊपर दिखाई गई हैं। इस होर्डिंग के पीछे जलता हुआ वाइट हाउस नजर आ रहा है और उस पर फारसी भाषा में 'खून के बदले खून' लिखा है। इससे पहले भी एक होर्डिंग लगाया गया था जिसमें ट्रंप को ताबूत के अंदर दिखाया गया था।

by shortkt.com
9 hours ago
तेहरान में ट्रंप और उनके परिवार की तस्वीरों वाला 'खून का बदला खून' होर्डिंग लगा | ShortKT