तेलंगाना: 40 साल पहले परोल से भागा हत्या का दोषी, सरकारी शिक्षक बनकर जीता 'बेस्ट टीचर' अवॉर्ड

तेलंगाना हाईकोर्ट के सामने एक अजीबोगरीब मामला आया है, जहां 1983 के एक मर्डर केस में उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी परोल से बाहर आने के बाद 40 साल तक फरार रहा। इस दौरान वह न केवल सरकारी शिक्षक बना, बल्कि 'बेस्ट टीचर' का पुरस्कार भी हासिल किया और 2013 में रिटायर भी हो गया। उसे 2024 में पकड़ा गया। कोर्ट ने अब 73 वर्षीय इस कैदी की पत्नी की उस याचिका को ठुकरा दिया है, जिसमें परोल-फरलो पर लगी 3 साल की रोक को चुनौती दी गई थी।

by shortkt.com
4 hours ago
तेलंगाना: 40 साल पहले परोल से भागा हत्या का दोषी, सरकारी शिक्षक बनकर जीता 'बेस्ट टीचर' अवॉर्ड | ShortKT