तेलंगाना: प्रिंसिपल की हत्या करने वाले छात्रों के पास मिला खून से सना पैसा, 'बाबू' कहकर बुलाया था
तेलंगाना में 10वीं कक्षा के दो छात्रों ने पैसों की खातिर 50 वर्षीय प्रिंसिपल रूपा रेड्डी की उनके घर में घुसकर हत्या कर दी। आरोपियों ने उन पर चाकू से 27 बार वार किए। मरने से ठीक पहले उन्होंने फोन काटते हुए 'बाबू' शब्द का इस्तेमाल किया था, जिससे पुलिस को शक हुआ क्योंकि रूपा अक्सर अपने छात्रों को इसी नाम से बुलाती थीं। पुलिस को आरोपियों के पास से 500 रुपये के ऐसे नोट बरामद हुए हैं, जिन पर खून के निशान लगे थे।